पालोजोरी : एक छटांक धान की खरीदी नहीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी : प्रखंड में कुल चार धान क्रय केंद्र खुला है. इन केंद्रों पर अब तक एक भी छटांक धान की खरीदारी नहीं हुई है. किसान अपना धान खुले बाजार बाजार में बेचने को विवश है. पालाेजोरी हाट में बड़े पैमाने पर धान की बिकी हो रही है. सरकार को जल्द धान खरीद शुरू करनी […]
विज्ञापन
पालोजोरी : प्रखंड में कुल चार धान क्रय केंद्र खुला है. इन केंद्रों पर अब तक एक भी छटांक धान की खरीदारी नहीं हुई है. किसान अपना धान खुले बाजार बाजार में बेचने को विवश है. पालाेजोरी हाट में बड़े पैमाने पर धान की बिकी हो रही है. सरकार को जल्द धान खरीद शुरू करनी चाहिए. साथ ही इसमें लचीलापन होना चाहिए. पैक्स में धान खरीद नहीं होने से परेशानी हो रही है़ जरूरत के हिसाब से वह थोड़ा-थोड़ा धान बाजार में बेच रहे हैं.
सभी की समस्या खत्म हो गयी है : डीएसओ
टैब व मॉइश्चर मशीन जिले में प्राप्त हो चुका है. शनिवार को पैक्स अध्यक्ष, राइस मील मालिक व ट्रांसपोर्टरों की बैठक में सभी समस्या खत्म कर दी गयी है. टैब के बगैर भी किसान पंजी में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, उन किसानों को आपूर्ति कार्यालय से एसएमएज भेजा जायेगा. वैसे जल्द टैब भी मिल जायेगा. लेकिन पैक्सों को धान की खरीदारी शुरू कर देना है. किसानों को भुगतान राइस मील तक धान जाते ही कर दिया जायेगा.
– प्रवीण कुमार प्रकाश, डीएसओ, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










