दुमका के साइबर ठग की घोरमारा में तलाश

Updated:
विज्ञापन

देवघर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के घाेरमारा बाजार में रहनेवाले दुमका के साइबर ठग की तलाश में पुलिस ने रविवार को छापेमारी की, लेकिन पुलिस की छापेमारी से पहले युवक भागने में सफल रहा. पुलिस को दुमका को भुरकुंडा मोड़ निवासी पंकज कुमार के बारे में छानबीन में पता चला है कि वह दुमका जिले के […]

विज्ञापन
देवघर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के घाेरमारा बाजार में रहनेवाले दुमका के साइबर ठग की तलाश में पुलिस ने रविवार को छापेमारी की, लेकिन पुलिस की छापेमारी से पहले युवक भागने में सफल रहा. पुलिस को दुमका को भुरकुंडा मोड़ निवासी पंकज कुमार के बारे में छानबीन में पता चला है कि वह दुमका जिले के अलग-अलग गांव के कई मजदूरों के नाम से आइडी व सीम कार्ड घोरमारा इलाके के साइबर ठगों को मुहैया कराता है.
पंकज का घोरमारा में मामा घर है, लेकिन वह किराये के मकान पर रहता है. पुलिस को पंकज के स्कॉर्पियो के बारे में भी पता चला है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घोरमारा से दुमका तक जाल बिछा दिया है.
इसके अलावा पुलिस को साइबर ठगी के मामले में लालू, गौतम, अजय, सुमन रजक व बांक के कुंदन, कमल किशोर समेत कोठिया जनाकी गांव के नीरज, राहुल, अभय, संतोष, कुंदन आदि की तलाश जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola