जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : देवघर कॉलेज रोड तिवारी चौक समीप शिव बिहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार कर्ण की पत्नी नीलम कर्ण से सफाई की बात कह कर कान की बाली व दो सोने की चेन ठगी करने के मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में दो अज्ञात युवकों को आरोपित बनाया […]
विज्ञापन
देवघर : देवघर कॉलेज रोड तिवारी चौक समीप शिव बिहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार कर्ण की पत्नी नीलम कर्ण से सफाई की बात कह कर कान की बाली व दो सोने की चेन ठगी करने के मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में दो अज्ञात युवकों को आरोपित बनाया गया है.
संबंध में नगर थाना कांड संख्या 804/17 भादवि की धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है. जिक्र है कि पुत्र राजकुमार व सास उर्मिला देवी के साथ नीलम घर पर थी. इसी बीच एक 26 वर्षीय युवक बरतन साफ करने के बहाने घर आया. पायल व लोटा साफ कर उसने विश्वास में लिया. बाद में उसका एक और साथी भी आया. उसने कानबाली-चेन साफ कर देने की करने लगा. जिसके बाद गरम पानी में उसने लिक्विड डाला और उसके बाद नीलम की दो सोने की चेन व कानबाली डलवा दिया. फिर उनलोगों के कहने पर गरम पानी लाने कीचन चली गयी. इसी बीच दोनों चेन व कानबाली लेकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










