अटल जी देश में ले कर आये परिवर्तन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भाजपा ने बूथों पर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन, नेताओं ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां काटा गया केक देवघर : भारती जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन बूथों पर मनाया. नगर भाजपा ने आरडी बाजला महिला कॉलेज के बूथ में अटलजी का जन्मदिन मनाया. मुख्य अतिथि […]
विज्ञापन
भाजपा ने बूथों पर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन, नेताओं ने कहा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
काटा गया केक
देवघर : भारती जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन बूथों पर मनाया. नगर भाजपा ने आरडी बाजला महिला कॉलेज के बूथ में अटलजी का जन्मदिन मनाया. मुख्य अतिथि विधायक नारायण दास ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर के समक्ष केक काटा व मिठाई खिलाकर लोगों को जन्मदिन की बधाई दी. विधायक ने कहा कि अटलजी का जन्मदिन परिवर्तन दिवस के रूप में देश भर में मनाया जा रहा है. उन्होंने राष्ट्र को एक ऊंचाई दी है. अलग झारखंड अटलजी की देन है, जिसे आज संवारा जा रहा है. प्रभु यीशु व अटल जी का जन्मदिन एक ही दिन होना, खुशी का क्षण है.
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, संतोष उपाध्याय, विजया सिंह, ममता गुप्ता, प्रज्ञा झा, सोनाधारी झा, बबलू सिंह, विनय चंद्रवंशी आदि मौजूद थे. भाजपा अटल सेना व युवा मोर्चा ने भी अटलजी का जन्मदिन पर मिठाई बांटी. इस मौके पर चंद्रशेखर खवाड़े, चिरंजीव मिश्रा, रीता चौरसिया, डिप्टी मेयर नीतू देवी, गुरुदेव, सागर झा, रीता चौरसिया, बबलू राव, संदीप वर्मा, नीरज प्रकाश, बमबम दुबे आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










