31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स पर फाइन नहीं

Updated:
विज्ञापन

देवघर: निगम क्षेत्र के लोगों को अब 31 मार्च 2018 तक होल्डिंग टैक्स के लिए फाइन से मुक्त कर दिया गया है. नगर निगम की डिप्टी मेयर नीतू देवी ने यह जानकारी दी. उन्होंने नगर विकास मंत्री से फोन पर इस संबंध बात की है. होल्डिंग टैक्स पर फाइन में माफी से लोगों को बड़ी […]

विज्ञापन
देवघर: निगम क्षेत्र के लोगों को अब 31 मार्च 2018 तक होल्डिंग टैक्स के लिए फाइन से मुक्त कर दिया गया है. नगर निगम की डिप्टी मेयर नीतू देवी ने यह जानकारी दी. उन्होंने नगर विकास मंत्री से फोन पर इस संबंध बात की है. होल्डिंग टैक्स पर फाइन में माफी से लोगों को बड़ी राहत मिली है. उन्होंने बताया कि होल्डिंग टैक्स में भारी-भरकम जुर्माने के कारण लोगों को हो रही परेशानी से सरकार को अवगत कराया था.

निगम बोर्ड से पारित कर सरकार से इस मामले में विचार करने की अपील की थी. मंगलवार को सरकार की ओर से यह फैसला आ गया है. उन्होंने बताया कि अब आवासीय (दो हजार) व व्यावसायिक (पांच हजार) दोनों तरह के होल्डिंग टैक्स पर फाइन नहीं लिया जायेगा.

डिप्टी मेयर ने बताया कि अब सरकार से शहरवासियों पर लादे गये यूजर टैक्स माफ करने पर बात करेंगे. उन्होंने कहा कि तत्काल फाइन जमा कर चुके लोगों पर निर्णय नहीं आया है. लेकिन फाइन दे चुके लोगों की राशि समाहित करने का आग्रह किया गया है. उम्मीद है सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर इस फैसले पर मुहर लगायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola