विवि में शीघ्र शुरू होगी मानवशास्त्र की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

दुमका: उच्च, तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में विवि मुख्यालय परिसर में स्नातकोत्तर स्तर पर मानव शास्त्र की पढ़ाई शुरू कराने की पहल शुरू हो गयी है. इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय से निदेशक अबु इमरान ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र भेजकर पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी है, […]

विज्ञापन

दुमका: उच्च, तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में विवि मुख्यालय परिसर में स्नातकोत्तर स्तर पर मानव शास्त्र की पढ़ाई शुरू कराने की पहल शुरू हो गयी है. इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय से निदेशक अबु इमरान ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र भेजकर पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी है, ताकि इस विषय की पढ़ाई स्नातकोत्तर स्तर पर शुरू करायी जा सके.

विभाग ने विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर पर उन महाविद्यालयों की सूची मांगी है, जहां मानवशास्त्र की पढ़ाई हो रही है. पिछले तीन सालों में नामांकित एवं उतीर्ण हुए छात्रों की संख्या, विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में इसकी पढ़ाई के लिए वर्तमान में उपलब्ध आधारभूत संरचना, स्वीकृत एवं कार्यरत बल तथा अतिरिक्त वित्तीय भार का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है.

पिछले चार साल में 369 बने इस विषय से ग्रेजुएट : विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक पिछल चार साल के आंकड़ों पर ही गौर करें तो 369 छात्र मानव शास्त्र ऑनर्स रख ग्रेजुएट बने. हालांकि दाखिला लेनेवालों की संख्या इससे कहीं अधिक ही थी. औसतन हर साल 92 छात्र इस विषय से ग्रेजुएट बन रहे हैं, बावजूद उनकी चिंता अब तक नहीं की जा सकी है.

ग्रेजुएशन के बाद नहीं आगे पढ़ पाते मानव शास्त्र

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में मानवशास्त्र की पढ़ाई गोड्डा कॉलेज, गोड्डा के अलावा एसपीएसएसजे कॉलेज पथरगामा व बीएलएनएल बोहरा कॉलेज, राजमहल में होती है. यहां से हर साल अच्छी-खासी संख्या में इस विषय से स्नातक करके छात्र आगे स्नातकोत्तर की पढ़ाई करना चाहते हैं, पर मजबूरी में उन्हें यह विषय छोड़ देना पड़ता है या संताल परगना से बाहर निकलना मजबूरी बन जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola