राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, सीएस से कहा मरीजों को दें पौष्टिक भोजन
देवघर: देवघर सदर अस्पताल का निरीक्षण सोमवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने किया. उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का जायजा लिया. साथ ही मरीजों से मिल कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने आपातकालीन, बर्न वार्ड, लेबर रूम समेत कई अन्य वार्डों का […]
उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों को सारी सुविधाएं मिल रही हैं, कुछ मरीजों को कंबल व बेडशीट की कमी है. साथ ही खाने में सिर्फ आलू होने की शिकायत पर सीएस से सब्जी व अच्छा खाना देने को कहा गया, ताकि मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो सके.
साथ ही कंबल उपलब्ध कराने की बात कही. वहीं मोहनपुर व देवीपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में हुई मारपीट में घायल महिलाओं व बच्चों से मिल कर उसे पुलिस प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने की बात कही. साथ ही अन्य प्रकार की जानकारी ली. इस अवसर पर आयोग की सदस्य पूनम प्रकाश, शर्मीला सोरेन, आरती राणा, रानी कस्तूरी, अवर सचिव चंद्रशेखर झा, सीएस एससी झा, सीडीपीओ रेणु मिश्रा समेत कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










