जिप सदस्य पर रंगदारी की प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: किशोर कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी के लेबर ठेकेदार मोहनपुर थाना क्षेत्र के हाथी पहाड़ बंधा निवासी फूलचंद्र राय ने जिला परिषद सदस्य बिरजू राउत सहित संजय राउत, विक्रम कुमार व अन्य तीन-चार आरोपितों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि प्रिंस लॉज से ललिता हॉस्पिटल तक उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी का […]
विज्ञापन
देवघर: किशोर कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी के लेबर ठेकेदार मोहनपुर थाना क्षेत्र के हाथी पहाड़ बंधा निवासी फूलचंद्र राय ने जिला परिषद सदस्य बिरजू राउत सहित संजय राउत, विक्रम कुमार व अन्य तीन-चार आरोपितों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि प्रिंस लॉज से ललिता हॉस्पिटल तक उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी का पीसीसी कार्य चल रहा है.
17 दिसंबर की सुबह 10 बजे आरोपितों ने आकर कार्य बंद करने को कहा. काम बंद नहीं करने पर उसे व राजमिस्त्री प्रह्लाद दास के साथ मारपीट की. इस दौरान मजदूरों को देने के लिए रखे पांच हजार रुपये छीन लिये तथा 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 782/17 भादवि की धारा 341, 323, 379, 385, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










