पुलिस निगरानी में 27 घंटे बाद जलाया शव
सारवां: 16 दिसंबर को ससुराल में रंजू की मौत आक्रोशित मायके पक्ष के लोग दाह संस्कार नहीं कर रहे थे. लगभग 27 घंटे बाद विधायक बादल व स्थानीय पुलिस के समझाने पर तनाव की स्थिति शांत हुई और रंजू का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया. पिछी डहुवा गांव में नोखिला की बेटी रंजू की […]
विधायक बादल ने पुलिस की देखरेख में रंजू का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. लेकिन, बेटी की मौत के बाद रंजू के घरवालों के साथ ही गांव में आक्रोश देखा जा रहा था. लोग पुलिस से ससुराल पक्ष पर कार्रवाई के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे थे. मामला बढ़ता देख विधायक के साथ सारवां थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अनिता लकड़ा, पीके यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी मनाने का प्रयास किया. काफी समझाने के बाद मायके वाले तैयार हुए व दाह संस्कार हो सका. पुलिस ने श्मशान घाट से ही मृतका के आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया. अर्जुन हाजरा, सुबोध यादव, संजय राय, मुखिया कौशल्या देवी आदि ने शंति व्यवस्था बनाये रखने में पहल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










