भोजन की तलाश में भटकते रहे श्रद्धालु
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : यूजर चार्ज के विरोध में देवघर बंदी का असर बाबा मंदिर में भी दिखा गया. बाबा मंदिर परिसर दिनभर खाली-खाली रहा. आम दिनों से कम भक्त बाबा मंदिर पहुुंचे. मंदिर में फूल बेचने वाले से लेकर प्रसाद बेचने वाले भक्त के इंतजार में बैठे रहे. वहीं मंदिर से सटे इलाके की दुकानें भी […]
विज्ञापन
देवघर : यूजर चार्ज के विरोध में देवघर बंदी का असर बाबा मंदिर में भी दिखा गया. बाबा मंदिर परिसर दिनभर खाली-खाली रहा. आम दिनों से कम भक्त बाबा मंदिर पहुुंचे. मंदिर में फूल बेचने वाले से लेकर प्रसाद बेचने वाले भक्त के इंतजार में बैठे रहे. वहीं मंदिर से सटे इलाके की दुकानें भी पूरी तरह बंद रही. श्रद्धालु पूजा करने के बाद नाश्ता व भोजन के लिए भटकते रहे. कुछ भक्तों ने बताया कि जसीडीह से देवघर तक आने में ऑटो वालों ने अधिक किराया वसूल किया.
बाबा मंदिर में दिखा देवघर बंद का असर
प्रसाद सहित अन्य दुकानें रही बंद
जसीडीह से आने वाले यात्रियों को चुकाने पड़े अधिक पैसे
कहते हैं मंदिर के फूल व प्रसाद दुकानदार
बाबा मंदिर में फूल बेचने वाले माली केदार राउत ने कहा कि बंदी के कारण भक्त कम पहुंचे. इससे फूलों की बिक्री भी कम हुई. कम से कम भीड़ वाले दिनों में भी एक डलिया फूल बिकता था, लेकिन आज दोपहर बीत जाने के बाद भी आधा डलिया से कम फूल ही बिके. पिंटू राउत ने कहा कि बंदी की वजह से दिनभर फूलों की बिक्री कम हुई.
भक्तों ने कहा
नालंदा से आये भक्त धनंजय कुमार ने बताया कि बंदी की वजह से काफी परेशानी हुई. हर बार 50 रुपये में जसीडीह से देवघर ऑटो से आते थे, लेकिन बंदी की वजह से ऑटो का किराया डेढ़ सौ रुपये देना पड़ा. मधुबनी निवासी हरि नारायण अकेला ने बताया कि पूजा करने के बाद भोजन के लिए भटकना पड़ रहा है. टावर से मंदिर के आसपास तक भटकते रहे, लेकिन भोजन के लिए कहीं दुकान व होटल खुला नहीं मिला.
बस स्टैंड में भी बंद का आंशिक असर
पुराना मीना बाजार स्थित बस स्टैंड में भी बंद का आंशिक असर दिखा. बस सेवा तो बहाल रही, लेकिन बस में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अन्य दिनों से काफी कम रही. बस स्टैंड खाली-खाली रहा. स्टैंड से जा रही बसों में यात्रियों की संख्या सीट से भी कम रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










