सुनील दास को रिमांड पर ले जायेगी कटोरिया पुलिस

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बैंक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सुनील दास को बिहार अंतर्गत बांका जिले के कटोरिया थाना की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले जायेगी. इसके लिए कटोरिया थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार शनिवार को देवघर पहुंचे. कोर्ट में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नगर थाना आये. सुनील का आपराधिक इतिहास लेकर कटोरिया थाना प्रभारी वापस […]

विज्ञापन

देवघर : बैंक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सुनील दास को बिहार अंतर्गत बांका जिले के कटोरिया थाना की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले जायेगी. इसके लिए कटोरिया थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार शनिवार को देवघर पहुंचे. कोर्ट में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नगर थाना आये. सुनील का आपराधिक इतिहास लेकर कटोरिया थाना प्रभारी वापस लौट गये. कटोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक लूट के प्रयास में विजय दास व हीरा दास गोवा पुलिस के हत्थे चढ़ा है.

पुलिस से पूछताछ में उनलोगों द्वारा किये खुलासे की जानकारी के बाद बिहार पुलिस ने आठ दिसंबर को उनलोगों के गिरोह के सदस्य ईश्वरी दास को सिमुलतल्ला से गिरफ्तार किया था. कटोरिया एसबीआइ डकैती में प्रयुक्त चाकू व हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola