नये जेल निर्माण काे चाहिए और जमीन : हर्ष मंगला
देवघर: जेल आइजी हर्ष मंगला शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने तपोवन में प्रस्तावित नये जेल निर्माण स्थल का जायजा लिया. इसके बाद मंडल कारा के निरीक्षण में पहुंचे. कारा के अंदर सभी वार्ड सहित अस्पताल व परिसर का मुआयना कर जेल आइजी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. पत्रकारों से बातचीत जेल […]
डिजाइन बन चुका है. उसे स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. डिजाइन स्वीकृत होने के पश्चात टेंडर प्रक्रिया कर कार्य शुरू कराया जायेगा. प्रस्तावित नये जेल स्थल की भूमि की कम चौड़ाई के कारण थोड़ी परेशानी आ रही है. इसके लिए पीछे की भूमि के अधिग्रहण के लिए मोहनपुर सीओ राकेश तिवारी के साथ विचार-विमर्श भी किया गया. इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता नंदलाल दास, एसडीओ रामविलास सिंह, मंडल कारा के प्रभारी जेलर मनोज गुप्ता, जेल डॉक्टर राजमणि प्रसाद, जिला प्रोवेशन पदाधिकारी दीपक कुमार मालवीय व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










