राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला सम्मेलन में उठी मांग, नाई को मिले अनुसूचित जाति का दर्जा
देवघर: राष्ट्रीय नाई महासभा देवघर शाखा के तत्वावधान में नाई समाज का प्रथम जिला सम्मेलन का आयोजन टाउन हॉल में किया गया. इसमें काफी संख्या में समाज के लोगों का जुटान हुआ. सम्मेलन में नाई समाज के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा करने के लिए एकमत से नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने […]
समाज के लोगों को एकत्रित होकर लड़ना होगा, तभी अधिकार मिलेगा. नाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने से ही समाज के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हो सकेगा. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सभा के अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. इसकी अध्यक्षता सुरेंद्र ठाकुर, कार्यक्रम प्रभारी शंकर भंडारी व मंच संचालन दिलीप ठाकुर ने किया. इसे सफल बनाने में महेश्वर भंडारी, भीम ठाकुर, जगन्नाथ ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर, गौतम भंडारी, प्रदीप ठाकुर, प्रभाकर ठाकुर, नवल ठाकुर, जलेश्वर ठाकुर, माणिक ठाकुर, गुरुदेव भंडारी, कामेश्वर ठाकुर, मनोज ठाकुर आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










