शराब बेचने के लिए जगह की तलाश में उत्पाद विभाग

Updated:
विज्ञापन

देवघर: शराब बिक्री के लिये उत्पाद कार्यालय 10 स्थानों पर खुदरा दुकान खोलने के लिए जगह खोज रहा है. अपने स्तर से उत्पाद विभाग व झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन ने दुकान खोलने के लिये जगह खोजी भी, लेकिन नहीं मिली तो इससे संबंधित विज्ञापन अखबारों में प्रकाशित कराया है. मिली जानकारी के मुताबिक विदेशी शराब […]

विज्ञापन
देवघर: शराब बिक्री के लिये उत्पाद कार्यालय 10 स्थानों पर खुदरा दुकान खोलने के लिए जगह खोज रहा है. अपने स्तर से उत्पाद विभाग व झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन ने दुकान खोलने के लिये जगह खोजी भी, लेकिन नहीं मिली तो इससे संबंधित विज्ञापन अखबारों में प्रकाशित कराया है.

मिली जानकारी के मुताबिक विदेशी शराब की खुदरा दुकानें बिहारी लाल चक्रवर्ती रोड में बाजला चौक के समीप, मीना बाजार में, देशी शराब की दुकान बैद्यनाथपुर, जसीडीह थाना के खोरीपानन, मानिकपुर, मधुपुर, सारठ और कंपोजिट शराब की दुकान मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा मोड़, जोगिया व रिखियाहाट में खोली जानी है.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एनएच-एसएच के आसपास शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद उत्पाद विभाग खुदरा शराब दुकानों का संचालन झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन से करा रहा है. इसके मद्देनजर 22 शराब दुकानें संचालित की जानी हैं. फिलहाल जिले के 16 स्थानों पर शराब की खुदरा दुकानों का संचालन हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola