आभूषण दुकानदार को गोली मारने की धमकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
उमाशंकर सिंह सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज झौसागढ़ी हड़यासी मुहल्ला निवासी आभूषण दुकानदार धीरज कुमार वर्मा ने दर्ज कराया मामला देवघर : झौसागढ़ी हड़यासी मुहल्ला निवासी आभूषण दुकानदार धीरज कुमार वर्मा ने पड़ोस के दबंग उमाशंकर सिंह सहित अन्य पर गोली मारने की धमकी दिये जाने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी है. मामले […]
विज्ञापन
उमाशंकर सिंह सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
झौसागढ़ी हड़यासी मुहल्ला निवासी आभूषण दुकानदार धीरज कुमार वर्मा ने दर्ज कराया मामला
देवघर : झौसागढ़ी हड़यासी मुहल्ला निवासी आभूषण दुकानदार धीरज कुमार वर्मा ने पड़ोस के दबंग उमाशंकर सिंह सहित अन्य पर गोली मारने की धमकी दिये जाने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी है. मामले में धीरज ने मामा सुनील पौद्दार उर्फ पप्पू पौद्दार व उमाशंकर के आठ-10 गुर्गों को भी आरोपित बनाया है. आरोपितों पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने, नहीं देने पर दुकान खाली करने व गोली मारने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाया है. जिक्र है कि उसकी आभूषण दुकान भैरो बाजार सुतापट्टी लेन में है. दुकान बंद कर वह 23 नवंबर की शाम करीब पांच बजे बड़े भाई नीरज कुमार वर्मा व अन्य स्त्री बच्चे के साथ घर पर था.
उसी दौरान उसका मामा दबंग उमाशंकर सहित आठ-10 गुर्गों के साथ दरवाजे पर पहुंचा. गाली-गलौज करते हुए पांच लाख रुपया पहुंचा देने कहा. नहीं देने पर दुकान छोड़ने अन्यथा पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 744/17 भादवि की धारा 387 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










