50 बड़े बकायेदारों की कटेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन

शिफ्ट वाइज होगा डिस्कनेक्शन देवघर : बिजली विभाग ने देवघर सब डिविजन के 50 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताअों को सूचीबद्ध किया है. जल्द ही उन सभी की लाइन डिस्कनेक्ट होगी. उन सभी की चरणबद्ध तरीके से लाइन काटी जायेगी. इस संबंध में बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीच कुछ महीनों के अंदर देवघर […]

विज्ञापन

शिफ्ट वाइज होगा डिस्कनेक्शन

देवघर : बिजली विभाग ने देवघर सब डिविजन के 50 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताअों को सूचीबद्ध किया है. जल्द ही उन सभी की लाइन डिस्कनेक्ट होगी. उन सभी की चरणबद्ध तरीके से लाइन काटी जायेगी. इस संबंध में बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीच कुछ महीनों के अंदर देवघर सब डिविजन के 50 से अधिक बकायेदारों पर तकरीबन 17-18 लाख रुपये बकाया निर्धारित हुआ है. इन बकायेदारों में न्यूनतम 5,200 रुपये अौर अधिकतम 3.31 लाख रुपये तक के बकायेदार शामिल हैं.
इनमें बकायेदारों में दाता जल पर 3.31 लाख का बकाया, तारकेश्वर यादव पर 1.33 लाख, सुनील चौधरी पर 83 हजार 847 रुपये सहित चार दर्जन से अधिक के नाम शामिल हैं. इस संबंध में देवघर डिवीजन के सहायक अभियंता शेखर सुमन ने बताया कि बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गयी है. चरणबद्ध तरीके से इन बकायेदारों की लाइन डिस्कनेक्ट की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola