साइबर ठगी के सरगना को दबोचने की तैयारी, साक्ष्य जुटा रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा नीचे टोला के रहनेवाले साइबर ठगी गिरोह के एक सरगना का वीडियो फिर वायरल हुआ है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर साइबर ठग के सरगना की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गयी है. इससे पहले पुलिस सरगना के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में […]

विज्ञापन

वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा नीचे टोला के रहनेवाले साइबर ठगी गिरोह के एक सरगना का वीडियो फिर वायरल हुआ है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर साइबर ठग के सरगना की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गयी है. इससे पहले पुलिस सरगना के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी है. वायरल वीडियो में साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर फोन के जरिये लोगों को झांसा देते हुए दिख रहा है. यह वीडियो घोरमारा के ही कुछ युवकों के पास है.
पुलिस अब इस वीडियो के सहारे उक्त साइबर ठग तक पहुंचने की तैयारी में है. बताया जाता है कि उक्त साइबर ठग ने ही इस इलाके में साइबर ठगों के गिरोह का संचालन करने में बड़ी भूमिका निभायी है. सरगना के रूप में दर्जनों युवकों के साथ इन दिनों उक्त युवक आमगाछी व घोरमारा रेलवे स्टेशन के आसपास झाड़ियों में साइबर ठगी को अंजाम देता है.
पुलिस ने सरगना के एक स्कोर्पियो को भी चिन्हित कर लिया है. इससे पहले मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने वायरल वीडियो में ठगी को अंजाम देने वाले बाराकोला के अंशु मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. गुरुवार को भी थाना प्रभारी ने इस इलाके में कई गांवों में छापेमारी की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola