पिता की हुई मौत, सुमन ने दी मुखाग्नि वंश की शान है ये बेटी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: कहते हैं संसार में बेटियों को खुद को साबित करने के लिये कई बार कड़ा इम्तहान देना पड़ता है. सीता माता से लेकर सावित्री तक को कड़े इम्तहान से गुजर कर अपने आप को साबित करना पड़ा है. सीडी द्वारी लेन निवासी देवघर की बेटी का भी भगवान इस समय कड़ा इम्तहान ले रहे […]
विज्ञापन
देवघर: कहते हैं संसार में बेटियों को खुद को साबित करने के लिये कई बार कड़ा इम्तहान देना पड़ता है. सीता माता से लेकर सावित्री तक को कड़े इम्तहान से गुजर कर अपने आप को साबित करना पड़ा है. सीडी द्वारी लेन निवासी देवघर की बेटी का भी भगवान इस समय कड़ा इम्तहान ले रहे हैं.
लोग कहते हैं कि भगवान को इस तरह का किसी से इम्तहान नहीं लेना चाहिए. बुधवार को सुमन के पिता सुधीर मिश्रा जो कि पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी के तौर पर बोकारो में कार्यरत थे, अकस्मात दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गयी है. गुरुवार को देवघर में उनकी एकलौती पुत्री सुमन ने उनको मुखाग्नि दी. सुमन ने पिताजी को मुखाग्नि देकर ये साबित कर दिया की आज बेटा व बेटी में कोई फर्क नहीं है. स्व सुधीर मिश्रा अपने पीछे मां, पत्नी व बेटी को छोड़ गये हैं. इस तरह के अकस्मात मौत की वजह से मुहल्ले में ही नहीं पूरे शहर में शोक की लहर है.
बीते साल मुंबई में ट्रक हादसे में भाई को गंवाया: पिता की अकस्मात मृत्यु से परिवार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है. मालूम हो कि सुमन के भाई आइआइटियन सत्यम की बीते साल मई में मुंबई में ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी थी. इस सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था की अब पिता ने परिवार का साथ छोड़ दिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










