सात करोड़ से बनेगा कोल्ड स्टोरेज
सारठ: कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित नर्सरी क्षेत्र प्रांगण में सात करोड़ की लागत से बनने वाले पांच हजार मैट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर करमाटांड़ के कई अल्पसंख्यकों ने भाजपा का दामन थामा. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगले एक […]
उन्होंने कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के किसान अपने उत्पादित फसल आलू, प्याज व विभिन्न सब्जी समेत फसलों को कोल्ड स्टोरेज में रख सकें और जब फसलों का दाम उचित हो तो किसान अपनी सुविधानुसार फसल को बाजार में बेचें. मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड वरीय नेता चांदो मंडल,बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्णमुरारी राय, भाजपा के रविंद्र नाथ तिवारी, मुखिया दिलीप भोक्ता, जर्जिस अंसारी, सुन्दरमुनी हेंब्रम, अब्दुल मियां, संजय मंडल, पंसस समाउद्दीन मिर्जा, नरेंद्र मोदी विचार मंच के सूरज झा, मौलाना अली अशरफ,पप्पू तिवारी, बीस सूत्री सदस्य दुबे पोद्दार,ज्योति सिंह, अशोक सिन्हा, आमीन किशोरी रवानी, जयराम पोद्दार, आलेबिन मिर्जा, कारेलाल साह, केटू झा, पिंटू वर्मा, तपन तिवारी, कुंदन सिंह, चंदन सिंह, कुलदीप सिंह समेत अन्य कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










