डीटीओ ऑफिस के पीछे बनेगा वाहन पड़ाव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खुशखबरी 4 नगर निगम करायेगा निर्माण, दो महीने के अंदर शुरू होगा काम देवघर : शहर के मास्टर प्लान के तहत डीटीओ कार्यालय के पीछे राज्य ट्रांसपोर्ट की जमीन पर वाहनों का पड़ाव बनाया जायेगा. इसका निर्माण नगर निगम करायेगी. इस वाहन पड़ाव में केवल लोकल छोटे वाहनों की इंट्री होगी. मैक्सी, मैजिक सहित छोटे […]
विज्ञापन
खुशखबरी 4 नगर निगम करायेगा निर्माण, दो महीने के अंदर शुरू होगा काम
देवघर : शहर के मास्टर प्लान के तहत डीटीओ कार्यालय के पीछे राज्य ट्रांसपोर्ट की जमीन पर वाहनों का पड़ाव बनाया जायेगा. इसका निर्माण नगर निगम करायेगी. इस वाहन पड़ाव में केवल लोकल छोटे वाहनों की इंट्री होगी. मैक्सी, मैजिक सहित छोटे वाहनों के अलावा दुमका, गोड्डा आदि नजदीक के स्थानों पर लगने वाले छोटे वाहनों का इस स्टैंड से परिचालन होगा. नगर विकास की समीक्षा बैठक में इसकी मंजूरी मिल गयी है. दो महीने के अंदर डीपीआर बना कर काम चालू कर दिया जायेगा.
इसके अलावा पुराना बस स्टैंड को अपग्रेड किया जायेगा
क्या होगी सुविधा: इस वाहन पड़ाव में यात्री सुविधा का पूरा ख्याल रखा जायेगा है. टिकट काउंटर से लेकर यात्रियों के बैठने के लिए हॉल सहित शौचालय आदि की व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा बिजली व पानी की पूरी सुविधा होगी.
क्या कहते हैं अधिकारी: निगम के एसइ रमेश झा ने बताया कि बीते सोमवार को रांची में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव की बैठक में वाहन पड़ाव बनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है. डीपीआर बना कर विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा. वहीं पुराना बस स्टैंड के बारे में पूछने पर कहा कि वह बंद नहीं होगा. उसे भी अपग्रेड किया जायेगा. वहीं बाघमारा में आधुनिक इंटर स्टेट बस अड्डा बनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










