15 से आरंभ होगा नवजात सप्ताह
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम 4 सीएस कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन देवघर : 15 नवंबर से नवजात शिशु सप्ताह शुरू होगा, जो 21 तक चलेगा. इसकी तैयारी को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को सभी सीएचसी प्रभारी के साथ कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में सीएस डॉ एससी झा व डीआरसीएचओ डॉ सुधीर प्रसाद ने बताया […]
विज्ञापन
कार्यक्रम 4 सीएस कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन
देवघर : 15 नवंबर से नवजात शिशु सप्ताह शुरू होगा, जो 21 तक चलेगा. इसकी तैयारी को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को सभी सीएचसी प्रभारी के साथ कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में सीएस डॉ एससी झा व डीआरसीएचओ डॉ सुधीर प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2015 के अनुसार प्रदेश में जीवित शिशु जन्म दर प्रति हजार 32 है. इसमें जन्म से लेकर 28 दिनों के अंदर मात्र 23 नवजात ही जीवित रह पाते हैं, जो शिशु मृत्यु दर का लगभग 12 प्रतिशत है. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि शिशु के जन्म से लेकर 28 दिनों के बीच का समय काफी महत्वपूर्ण है. इसके तहत नवजात की देखभाल को लेकर लोगों को जागरुक किया जायेगा.
एएनएम द्वारा आइएमएनसीआइ मापदंड के अनुरुप अति जोखिम बच्चों की पहचान कर प्रबंधन करना है. सहिया द्वारा चिह्नित अति जोखिम शिशुओं का एसटीटी व डीपीसी के माध्यम से सहिया संगी पोर्टल में पंजीकरण कराना है. डिलिवरी प्वाइंट में एनबीसीसी को कार्यान्वित करना है. मां का दूध नवजात शिशुओं के लिए काफी लाभदायी है, इसलिए स्तनपान को बढ़ावा देना है. अभियान में शिशु मृत्यु दर की भी समीक्षा करना है. इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ श्यामसुंदर सिंह, सारठ सीएचसी प्रभारी डॉ जियाउल हक समेत राजेश मिश्रा व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










