मजदूरी में 1.31 व मेटेरियल में 2.56 करोड़ बकाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बदहाली. देवघर में मनरेगा में फंड का अभाव, एक माह से भुगतान अटका देवघर : मनरेगा में इन दिनों फंड के लाल पड़ गये हैं. देवघर जिले में पिछले एक माह से मनरेगा का फंड खत्म हो गया है. इससे देवघर में मजदूरी मद में 1.31 करोड़ व मेटेरियल मद में 2.56 करोड़ रुपये का […]
विज्ञापन
बदहाली. देवघर में मनरेगा में फंड का अभाव, एक माह से भुगतान अटका
देवघर : मनरेगा में इन दिनों फंड के लाल पड़ गये हैं. देवघर जिले में पिछले एक माह से मनरेगा का फंड खत्म हो गया है. इससे देवघर में मजदूरी मद में 1.31 करोड़ व मेटेरियल मद में 2.56 करोड़ रुपये का भुगतान अटक गया है. राशि की भुगतान के लिए डीडीसी द्वारा आग्रह पत्र ग्रामीण विकास विभाग को कई बार भेजा गया है, बावजूद राशि का भुगतान नहीं हुआ है.
मजदूरी का भुगतान अटकने से मनरेगा का इन दिनों विभिन्न कार्य भी प्रभावित हो रहा है, मैटेरियल मद में पैसा नहीं रहने से मनरेगा से निर्माणाधीन पशु शेड का कार्य बाधित हो गया है. मजदूरी भुगतान 15 दिनों के अंदर नहीं होने पर मनरेगा एक्ट के मापदंडों का भी उल्लंघन हो रहा है, त्योहारों में भी मजदूरों को उनकी मेहनताना नहीं मिल पाया.
कहां कितना बकाया
प्रखंड मजदूरी मेटेरियल
देवघर 11.73 लाख 11.97 लाख
देवीपुर 11.84 लाख 22 लाख
करौं 2.42 लाख छह लाख
मधुपुर 30.23 लाख 17.14 लाख
मारगोमुंडा 21.36 लाख 8.98 लाख
मोहनपुर 9.35 लाख 12.35 लाख
पालोजोरी 10.13 लाख 6.49 लाख
सारठ 22.80 लाख 20.40 लाख
सारवां 7.51 लाख 1.41 लाख
सोनारायठाढ़ी 3.74 लाख 18.62 लाख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










