नहीं शांत हुआ लोगों का गुस्सा, सड़क जाम
देवघर : बाइपास सर्कुलर रोड पर बुधवार शाम करीब सात बजे ओवरलोड गिट्टी ट्रक से कुचल कर हर्ष कुमार तिवारी की मौत मामले में उसके पिता रंजीत कुमार तिवारी के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. मामले में ट्रक (बीआर 52 जी 0270) चालक बिहार अंतर्गत शेखपुरा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र […]
देवघर : बाइपास सर्कुलर रोड पर बुधवार शाम करीब सात बजे ओवरलोड गिट्टी ट्रक से कुचल कर हर्ष कुमार तिवारी की मौत मामले में उसके पिता रंजीत कुमार तिवारी के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. मामले में ट्रक (बीआर 52 जी 0270) चालक बिहार अंतर्गत शेखपुरा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के हिसुआ निवासी मधुसुदन यादव को आरोपित बनाया गया. आरोपित पर तेज गति से गाड़ी चला कर हर्ष को कुचल देने का आरोप लगाया गया है, जिससे छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 685/17 भादवि की धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपित मधुसुदन को कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










