लौह सामग्री बना सैकड़ों लोग करते हैं जीवनयापन
मधुपुर : पाथरोल स्थित राउतडीह गांव में रहने वाला विश्वकर्मा परिवार सरकारी उपेक्षा के कारण बदहाल जिंदगी जीने को विवश है. बताया जाता है कि गांव में तकरीबन 300 परिवार है. जो लौह की सामग्री बना कर जीवन यापन करते है. यहां के बनाये हुए कढाई, कुदाली, छनोटा, चापर, छुरी, हसुवा, पिंजरा, तावा समेत दर्जनों […]
यहां के बने वस्तु बंगाल, बिहार समेत अन्य राज्यों में भेजी जाती है. पूर्व में सरकार द्वारा यहां लौहगृह शेड का निर्माण कराया गया था. शेड निर्माण होने से यहां के मजदुरों को आस जगी थी कि सरकार द्वारा सामान बनाये जाने का मशीन समेत उपकरण व कच्चा माल उपब्लध कराया जायेगा. जिससे अधिक वस्तु का निर्माण किया जा सकेगा. लेकिन लौहगृह शेड में न तो मशीन और न ही उपकरण उपलब्ध कराया गया. जिस कारण लौहगृह शेड बंद पडा है. लौह सामग्री बनाने का कारीगर टिंकु शर्मा, अशोक मढैया, रवि शर्मा, नरेश, रीतेश शर्मा, अजय शर्मा, पांडव शर्मा, गुलझारी शर्मा, पंचु मढैया, बंकु शर्मा आदि ने बताया कि सरकार द्वारा किसी तरह की कोई सहायता नहीं मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










