महिलाओं के बीच 40 हजार के चेक बांटे

Updated:
विज्ञापन

चितरा: पालोजोरी प्रखंड के धरमपुर व फाड़ाआम स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत कार्य करने वाली आदिवासी महिलाओं को रोजगार से सीधे तौर पर जोड़ा जा रहा है. इसके लिए कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने सहरजोरी स्थित आवास पर विवेकानंद अनुदान योजना के तहत महिलाओं के दो समूहों को 20-20 हजार का चेक प्रदान किया. मंत्री […]

विज्ञापन

चितरा: पालोजोरी प्रखंड के धरमपुर व फाड़ाआम स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत कार्य करने वाली आदिवासी महिलाओं को रोजगार से सीधे तौर पर जोड़ा जा रहा है. इसके लिए कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने सहरजोरी स्थित आवास पर विवेकानंद अनुदान योजना के तहत महिलाओं के दो समूहों को 20-20 हजार का चेक प्रदान किया. मंत्री ने कहा कि आदिवासी महिलाएं काफी मेहनती होती हैं.

उनके आर्थिक विकास के लिए उन्हें अनुदान देकर सहायता प्रदान की जा रह है, जिससे उनका व उनके परिवार की आर्थिक उन्नति होगी. मौके पर चिंतामणी सोरेन, कनकलता सोरेन, बाजोमती सोरेन, मालोडीह सोरेन, नमिता देवी, सजनी टुडू, चमेली टुडू, जियामनी सोरेन, रामिका टुडू, लालमुनी किस्कू, फलमनी सोरेन, मालोती टुडू, राधा रानी टुडू, कियामुनी सोरेन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola