परेशानी: गांव में नहीं बनी सड़क, योजनाओं का भी नहीं मिल रहा लाभ, विकास के इंतजार में सिंघो टोला
जसीडीह : देवघर प्रखंड के धरवाडीह पंचायत स्थित सिंघो टोला गांव में आजादी के 70 साल बाद भी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है. यहां के ग्रामीण बुनियादी समस्याओं का दंश झेल रहे हैं. इससे उनमें जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है. गांव को मुख्य सड़क […]
ग्रामीण उमाकांत मंडल, अनिल सोरेन, मणिकांत बेसरा, राजेश लोरेन, संजय मुर्मू, छोटेलाल किस्कू, छोटकी सोरेन, सुनिता मुर्मू, सोमती मुर्मू, बड़की बेसरा, अर्जुन सोरेन, संजी मरांडी आदि ने बताया कि गांव में विकास के नाम पर सिर्फ एक आंगनबाड़ी केंद्र, तीन चापानल व वर्ष 2008 में चार लोगों के इंदिरा आवास का लाभ मिला है. इसके बाद आजतक न तो किसी भी ग्रामीण को आवास योजना का लाभ मिल सका है और न ही किसी को शौचालय का लाभ मिला. इसके लिए ग्रामीण द्वारा जनप्रतिनिधि तथा प्रखंड में कई बार आवेदन कर चुके हैं. बावजूद समस्या का निदान नहीं हो सका है.
उन्होंने कहा कि आजतक गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण नहीं कराया गया है. गांव में नाला नहीं होने से घरों व चापानलों का गंदा पानी सड़क पर व जहां-तहां बहता है. इससे मच्छरों का काफी प्रकोप बढ़ गया है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










