साइबर आरोपित की खोज में हरियाणा पुलिस का जसीडीह में छापा

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह : साइबर ठगी के आरोपित की तलाश में हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को जसीडीह थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव में छापेमारी की. हालांकि पुलिस को आरोपित का सही ठिकाना नहीं मिला और पुलिस वापस लौट गयी. जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना अंतर्गत नेहरू मार्केट निवासी कर्म सिंह को साइबर अपराधियों […]

विज्ञापन

जसीडीह : साइबर ठगी के आरोपित की तलाश में हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को जसीडीह थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव में छापेमारी की. हालांकि पुलिस को आरोपित का सही ठिकाना नहीं मिला और पुलिस वापस लौट गयी. जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना अंतर्गत नेहरू मार्केट निवासी कर्म सिंह को साइबर अपराधियों ने झांसा दिया और फाेन पर खाता की जानकारी लेकर लगभग 40 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली.

इसकी छानबीन में हरियाणा पुलिस ने पाया कि पीड़ित को जिस नंबर से फोन किया गया था वह सिम जसीडीह थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव निवासी शिवानी देवी के नाम से निर्गत है. इसके बाद हरियाणा पुलिस के राजबीर सिंह व लल्लु राम ने जसीडीह पुलिस के सहयोग से गांव पहुंच कर छानबीन की. इस दौरान उक्त नाम की महिला नहीं होने के कारण पुलिस को वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola