मैंने जांच रिपोर्ट में कोई पुष्टि नहीं की : नवल हेंब्रम
देवघर : रूपलाल की मौत के मामले में प्रशासन की जांच रिपोर्ट में मेरे बयान का उल्लेख गलत ढंग से कर दिया गया है. उक्त बातें भगवानपुर गांव के रिटायर्ड शिक्षक नवल किशोर हेम्ब्रम ने कही. श्री हेम्ब्रम ने कहा कि उक्त जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि मैंने इसकी पुष्टि की है, […]
देवघर : रूपलाल की मौत के मामले में प्रशासन की जांच रिपोर्ट में मेरे बयान का उल्लेख गलत ढंग से कर दिया गया है. उक्त बातें भगवानपुर गांव के रिटायर्ड शिक्षक नवल किशोर हेम्ब्रम ने कही. श्री हेम्ब्रम ने कहा कि उक्त जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि मैंने इसकी पुष्टि की है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. प्रशासन की जांच रिपोर्ट की मैंने कभी पुष्टि नहीं की है. प्रशासन को मैंने रूपलाल को अनाज डीलर द्वारा नहीं दिये जाने का बयान दिया था, लेकिन इसका उल्लेख नहीं है. प्रशासन की जांच रिपोर्ट मनमाने ढंग से बनायी गयी है. इसमें भगवानपुर को छोड़ कई दूसरे गांवों के लोगों का भी बयान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










