बाबा मंदिर में डॉल्फिन ग्रुप का धमाल

Updated:
विज्ञापन

आज से होगी भागवत कथा देवघर : बाबा मंदिर परिसर में पंडा बैद्यनाथ कीर्तन मंडली के बैनर तले चल रहे मासव्यापी हरिनाम संकीर्तन में फेरी लगाने के लिए हर रोज भक्त पहुंच रहे हैं. कीर्तन मंडली के बैनर तले संध्या सात बजे से मंदिर परिसर में डॉल्फिन डांस ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का […]

विज्ञापन

आज से होगी भागवत कथा

देवघर : बाबा मंदिर परिसर में पंडा बैद्यनाथ कीर्तन मंडली के बैनर तले चल रहे मासव्यापी हरिनाम संकीर्तन में फेरी लगाने के लिए हर रोज भक्त पहुंच रहे हैं. कीर्तन मंडली के बैनर तले संध्या सात बजे से मंदिर परिसर में डॉल्फिन डांस ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सोनू एंड ग्रुप ने गणेश वंदना पर डांस के साथ की. इसके बाद मुस्कान ग्रुप ने भरत नाट्यम, आकांक्षा ग्रुप ने महिषासुर मर्दनी, निर्मल ग्रुप व दिलीप ग्रुप ने शिव तांडव, चंदन ग्रुप ने शिव-पार्वती आदि नृत्य प्रस्तुत किया. रविवार को कोलकाता से आये विजय व्यास के द्वारा भागवत कथा का प्रवचन दिया जायेगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में डांस ग्रुप के निदेशक अजीत केशरी, मानस झा, आदर्श राजपूत, दिलीप कुंदन सहित कीर्तन मंडली की ओर से महामंत्री सुशील चरण मिश्र, नरेन कर्म्हे, भाई बलियासे, सुरेश मिश्र, मंटू खवाड़े, पंछी राज जजवाड़े, मुन्नी लाल, भोला नाथ बलियासे, दुर्गेश शंकर मिश्र, बाबा कुंजीलार, कुलदीप मिश्र, नवीन खवाड़े, गोपाल खवाड़े, सीताराम पंडीत, गेंदा लाल बलियासे, शारदा फलहारी, मोहन नरौने आदि लगे रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola