शिवगंगा के चारों ओर सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण

Updated:
विज्ञापन

देवघर : शिवगंगा के चारों ओर अब पथ निर्माण विभाग सड़क बनायेगी. चारों ओर पूर्व से निर्मित सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसमें सड़क किनारे श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा भी रहेगी. पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क का डीपीआर बनाया जा रहा है. श्रावणी मेला से पहले इस सड़क का निर्माण करने की योजना है. […]

विज्ञापन

देवघर : शिवगंगा के चारों ओर अब पथ निर्माण विभाग सड़क बनायेगी. चारों ओर पूर्व से निर्मित सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसमें सड़क किनारे श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा भी रहेगी. पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क का डीपीआर बनाया जा रहा है. श्रावणी मेला से पहले इस सड़क का निर्माण करने की योजना है. वर्तमान में शिवगंगा के पश्चिम दिशा में ही पीडब्ल्यूडी की सड़क है तथा शेष तीनों दिशा में सड़कों को नगर निगम से पेवर व पीसीसी रोड बनाया गया है.

पेवर कई जगह उखड़ चुके हैं, जबकि पीसीसी जर्जर हो चुकी है. पिछले दिनों डीसी ने मुख्य सचिव को शिवंगगा के चारों दिशा में सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजा था, उसके बाद विभाग ने डीपीआर बनाने का कार्य शुरू किया है. विभाग द्वारा बिलासी से रिखिया आश्रम तक भी नयी सड़क का डीपीआर बनाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola