छह माह में तैयार हो जायेगा ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: देवघर के पछियारी कोठिया में ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. इसकी डिजाइन नोएडा के केएमएस कंसल्टेंट कंपनी तैयार कर रही है. शनिवार को केएमएस कन्सल्टेंट की टीम देवघर पहुंची है. इसमें विकास झा के नेतृत्व में पांच सदस्य शामिल थे. सभी ने पछियारी कोठिया में स्थल निरीक्षण किया तथा […]
विज्ञापन
देवघर: देवघर के पछियारी कोठिया में ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. इसकी डिजाइन नोएडा के केएमएस कंसल्टेंट कंपनी तैयार कर रही है. शनिवार को केएमएस कन्सल्टेंट की टीम देवघर पहुंची है. इसमें विकास झा के नेतृत्व में पांच सदस्य शामिल थे. सभी ने पछियारी कोठिया में स्थल निरीक्षण किया तथा पूरी जमीन का जायजा लिया.
जमीन को उबड़-खाबड़ देख इसे तत्काल समतल करने का निर्देश दिया. इस संबंध में कंपनी के राजेश परमार ने कहा कि प्लांट तैयार होने में छह माह लगेगा. जमीन को पहले समतल कराना होगा. इसके बाद काम शुरू होगा. इसमें सर्वप्रथम सिविल वर्क होगा. इसके बाद मैकेनिकल कार्य शुरू होगा.
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्लांट को अगले 20 वर्ष को ध्यान में रख कर तैयार किया जायेगा. जगह ठीक है, लेकिन समतल करने में अधिक समय लगेगा. इस अवसर पर निगम की ओर से मुकुल कुमार व समीर सिन्हा मौजूद थे. कंपनी की टीम में विकास झा, राजेश परमार, रवि रंजन, लवकेश, अवनीश पांडेय आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










