झारखंड स्थापना दिवस पर होगा पीएम आवास में सामूहिक गृह प्रवेश, सात हजार में केवल 43 लाभुकों का बना आवास
देवघर : ग्रामीण क्षेत्रों में जिले भर में सात हजार प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति हुई है. सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का सामूहिक गृह प्रवेश की तिथि झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर तय कर दी है. अब 15 नवंबर को सभी सात हजार लाभुकों का प्रधानमंत्री आवास में सामूहिक गृह प्रवेश कराये जाने […]
इधर, पीएम आवास निर्माण कार्य की जो गति है, उस अनुसार निर्धारित तिथि में सामूहिक गृह प्रवेश कराना कठिन होगा. प्रधानमंत्री आवास योजना की ऑनलाइन एमआइएस इंट्री के अनुसार जिले भर में अब तक केवल 43 लाभुकों ने ही प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य पूर्ण किया है. शेष 6,957 आवास का निर्माण कार्य 15 नवंबर तक पूरा करना है. ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास में कुल 1,47,120 रुपये प्रत्येक लाभुक को देने का प्रावधान है. इसमें 1.20 लाख मैटेरियल, छड़ व दरवाजा समेत 15,120 रुपये मजदूरी व 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण मद में दिया जा रहा है. लाभुकों को कार्य के अनुसार किस्तों पर सीधे बैंक खाते में राशि भेज दी जाती है.
आवास में तीसरी किस्त का भुगतान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










