कार्यक्रम : प्रशिक्षण शिविर में कृिष मंत्री ने कहा ने कहा, 2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी
सारठ: सरकार किसानों के लिये बेहतर कार्य कर रही है. वर्ष 2022 तक किसानों की आय सरकार दोगुनी कर देगी. उक्त बातें कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने आराजोरी मे आयोजित बीपीएल महिलाओं के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए कही. मंत्री ने कहा कि रघुवर सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण से लेकर उन्हें स्वरोजगार से देने […]
कहा कि पूरे राज्य मे 50 हजार गरीब महिलाओं को सरकार 90 फीसदी अनुदान पर दो-दो गायें दे रही है. सरकार के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में दूध बेचकर अपनी आय बढायेंगी. हर किसान के हाथ को काम, हर खेत को पानी के लिए सिंचाई की समुचित व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य है. कहा कि गरीब-गुरबों को सरकारी दर पर मिलने वाले अनाज में डीलरों की कालाबजारी स्वतः बंद हो जायेगी. सरकार राशन कार्ड धारियों के खाते में सीधे अनुदान की राशि देने जा रही है.
प्रशिक्षण में डीडीओ संजीव रंजन, मिल्क फेडरेशन के मिलन मिश्रा, अनुमंडल पशु पदाधिकारी डा सुशील कुमार, प्रमुख रंजना देवी, उपमुखिया निशाकर सिंह, केवाइके की डॉ पूनम सोरेन ,डा चंद्रेश , डॉ धनंजय कुमार, डॉ विनय कुमार,डॉ माइकल सोरेन, भाजपा मंडल अध्यक्ष परमानंद ठाकुर, अमरजीत सिंह, सदानंद तिवारी, राजेश वर्मा, अवधेश वर्मा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










