सावधान! निगम की टीम रख रही नजर, खुले में शौच जाने वालों से वसूला गया जुर्माना
देवघर : नगर निगम क्षेत्र पूरी तरह से ओडीएफ घोषित हो चुका है, बावजूद खुले में शौच जाना जारी है. इस पर रोक लगाने के लिए निगम कमर कस चुकी है. सीइओ के निर्देश के बाद खुले में शौच पर रोक लगाने के लिए तीन टीम बनायी गयी है. यह टीम हर दिन सुबह से […]
यह टीम हर दिन सुबह से लेकर शाम तक खुले में शौच जाने वालों पर निगाह रख रही है. शुक्रवार को टीम ने जलसार, रोहिणी, जसीडीह, कालीपुर आदि जगहों पर अभियान चलाकर खुले में शौच जाने वाले को पकड़ा.
पहले दिन उन्हें 50 रुपये अर्थदंड लगाने के साथ-साथ आगे अधिक जुर्माना लगने की चेतावनी दी. इसके बाद सभी को माला पहना कर छोड़ा गया. पहली टीम में सुबल कुमार बलियासे, आलोक कुमार, पूजा कुमारी, दया शंकर पंडित व जितेंद्र कुमार मरीक, दूसरी टीम में ज्ञान प्रकाश, दीपक कुमार, पूनम कुमारी, प्रदीप कुमार व आकाश कुमार तथा तीसरी टीम में हरेंद्र कुमार, उदय कुमार, महेश झा, ए रंजन, डॉली कुमारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










