सपनों में नै सोचलै छिलये कि अपन घर होतै

Updated:
विज्ञापन

देवघर: पं बीएन झा पथ के राउत मुहल्ला निवासी नि:शक्त रंजीत राउत का अपना मकान का सपना साकार हो गया. जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे रंजीत को सिर छिपाने के लिए छत मिल गयी. घर की चाबी मिलते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहा. रंजीत राउत ने बताया कि हकीकत भी सपना लग रहा है. […]

विज्ञापन

देवघर: पं बीएन झा पथ के राउत मुहल्ला निवासी नि:शक्त रंजीत राउत का अपना मकान का सपना साकार हो गया. जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे रंजीत को सिर छिपाने के लिए छत मिल गयी. घर की चाबी मिलते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहा. रंजीत राउत ने बताया कि हकीकत भी सपना लग रहा है. पूरा परिवार अब अपने घरों में इज्जत के साथ रह सकेंगे. रंजीत के परिवार में चार सदस्य हैं.

इसमें एक पुत्री को छोड़ कर तीनों सदस्य पैर से नि:शक्त हैं. रंजीत व पत्नी मालती देवी का एक-एक पैर नि:शक्त, जबकि पुत्र बंटी दोनों पैर से नि:शक्त है. वह ठीक से चल नहीं पाता है. रंजीत एक फैक्टरी में काम कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि छोटी आमदनी में बच्चों को पढ़ाना-लिखाना व परवरिश करना मुश्किल हो रहा था. ऐसे में मकान बनाने की बात सोचना भी मुश्किल था. उन्हें पार्षद शैलजा देवी ने घर की चाबी सौंपी. रंजीत ने इसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित नगर आयुक्त व पार्षद शैलजा देवी को धन्यवाद दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola