आम भक्त तीन दिन नहीं कर सकेंगे मां पार्वती, काली व संध्या के दर्शन

Updated:
विज्ञापन

देवघर: बाबा मंदिर में वर्षों से चली आ रही परंपरा अनुसार शारदीय नवरात्र के अवसर पर सप्तमी से लेकर नवमी तक तीन शक्ति मंदिरों का पट बंद हो गया. इन तीन दिनों में आम भक्त मां पार्वती, काली व संध्या माता के दर्शन नहीं कर पायेंगे. इन मंदिरों में पुजारी सुशील झा व आचार्य दुर्गा […]

विज्ञापन
देवघर: बाबा मंदिर में वर्षों से चली आ रही परंपरा अनुसार शारदीय नवरात्र के अवसर पर सप्तमी से लेकर नवमी तक तीन शक्ति मंदिरों का पट बंद हो गया. इन तीन दिनों में आम भक्त मां पार्वती, काली व संध्या माता के दर्शन नहीं कर पायेंगे.

इन मंदिरों में पुजारी सुशील झा व आचार्य दुर्गा प्रसाद ने तांत्रिक विधि से मां का शाही स्नान कराने के बाद विशेष पूजा के बाद पट को बंद कर दिया.

दशमी तिथि दोपहर बाद आम भक्त कर पायेंगे दर्शन : तीन दिनों के दौरान विशेष दीक्षा प्राप्त पुरोहित समाज के लोग ही स्पर्श पूजा कर पायेंगे, लेकिन ये लोग भी उसी समय पूजा कर सकते हैं. जब मंदिर की ओर से पुजारी पूजा करने के लिये पट खोला जायेगा. दशमी तिथि पर जयंती बलि के बाद ही आम भक्तों के लिये दर्शन पूजा के लिये पट खोला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola