हो रही फुल लोड आपूर्ति, विभाग का दावा दुर्गा पूजा में नहीं कटेगी बिजली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर. शहरवासियों को समुचित बिजली मुहैया कराने को लेकर विभाग अपनी तैयारी में जुट गया है. इस संबंध में विद्युत प्रमंडल, देवघर के कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद ने बताया कि अष्टमी, नवमी, दशमी व मुहर्रम को लेकर विद्युत विभाग की अोर से जहां विद्युत प्रमंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर जेई व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति […]
विज्ञापन
देवघर. शहरवासियों को समुचित बिजली मुहैया कराने को लेकर विभाग अपनी तैयारी में जुट गया है. इस संबंध में विद्युत प्रमंडल, देवघर के कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद ने बताया कि अष्टमी, नवमी, दशमी व मुहर्रम को लेकर विद्युत विभाग की अोर से जहां विद्युत प्रमंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर जेई व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है.
वहीं दूसरी अोर किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा ट्रांसफाॅर्मरों को रिजर्व रखा गया है. इसके अलावा भीड़ भाड़ वाले इलाकों में टीम बनाकर ड्यूटी लगायी गयी है.
जबकि मुख्यालय की अोर से देवघर को आवश्यकता अनुसार फुल लोड (75-80 मेगावाट) बिजली मुहैया करायी जा रही है. इइ ने बताया कि आज के बाद अंडर ग्राउंड केबलिंग या किसी अन्य कार्य के लिए शट डाउन भी नहीं लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










