गवर्मेंट बीएड कॉलेज में प्रतिनियुक्त होंगे शिक्षक

Updated:
विज्ञापन

देवघर : राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय देवघर में बीएड कोर्स (शैक्षणिक सत्र 17-19) में बेहतर पढ़ाई के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. विभागीय स्तर पर इसके लिए पहल शुरू कर दी गयी है. छठ पूजा के बाद शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. वर्तमान में तीन शिक्षक पढ़ाई के लिए लगाये गये हैं. कॉलेज में […]

विज्ञापन
देवघर : राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय देवघर में बीएड कोर्स (शैक्षणिक सत्र 17-19) में बेहतर पढ़ाई के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. विभागीय स्तर पर इसके लिए पहल शुरू कर दी गयी है.

छठ पूजा के बाद शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. वर्तमान में तीन शिक्षक पढ़ाई के लिए लगाये गये हैं. कॉलेज में स्थायी विषयवार शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों को पठन-पाठन में परेशानी हो रही है. डीइओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विषयवार कोर्स की पढ़ाई के लिए छठ पूजा के बाद उच्च योग्यताधारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

दो सत्र तक नहीं मिली थी मान्यता : कॉलेज में मैन पावर की कमी एवं बुनियादी सुविधा के अभाव में शैक्षणिक सत्र 2015-17 व 2016-18 में बीएड कोर्स की पढ़ाई के लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीइ) द्वारा मान्यता नहीं दी गयी थी. चालू शैक्षणिक सत्र के लिए एनसीटीइ द्वारा मान्यता प्रदान कर दिया गया है. अब नियमित पठन पाठन के लिए अगर शिक्षक नहीं होंगे तो कॉलेज की मान्यता पर खतरा मंडरा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola