बारिश ने धान की फसलों में लायी हरियाली, 20 फीसदी बढ़ेगी धान की उपज

Updated:
विज्ञापन

देवघर: शुरुआत में बारिश अच्छी होने से देवघर जिले में 99 फीसदी धनरोपनी के बाद भी 20 दिनों तक बारिश नहीं होने से किसान मायूस-निराश थे. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कड़ी धूप में 10 से 15 फीसदी तक धान की फसलें सूख चुकी थी, लेकिन हाल के दिनों में जोरदार बारिश से धान की फसलों […]

विज्ञापन

देवघर: शुरुआत में बारिश अच्छी होने से देवघर जिले में 99 फीसदी धनरोपनी के बाद भी 20 दिनों तक बारिश नहीं होने से किसान मायूस-निराश थे. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कड़ी धूप में 10 से 15 फीसदी तक धान की फसलें सूख चुकी थी, लेकिन हाल के दिनों में जोरदार बारिश से धान की फसलों में हरियाली आयी है.

बारिश से केवल निचले व मध्यम स्तर की जमीन ही नहीं, बल्कि ऊपरी सतह की जमीन में धान की फसलों को फायदा पहुंचा है. कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी के कृषि वैज्ञानिक पीके सिंह ने बताया कि बारिश से लगभग 20 फीसदी धान बच गयी है, इससे 20 उपज बढ़ेगी. ऊपरी सतह के सहभागी, नवीन व ललाट जैसे प्रभेद की धान की उपज बढ़ेगी.

बारिश से तेजी से धान की बालियां आ रही है, किसानों को अब केवल बीमारी से बचाने के लिए समय-समय पर कीटनाशक छिड़काव करना होगा. धान में बकी कीड़ा लगने की अधिक संभावना रहती है, किसानों को खेत के चारों कोने में 10 एमएल केरोसिन डाल देना चाहिए. इससे बकी कीड़ा धान की फसलें पर नहीं लगेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola