एसपी ने किया सारठ थाना का निरीक्षण, कहा : त्योहार के दौरान, अशांति फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सारठ बाजार: शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ए विजयालक्ष्मी ने सारठ थाना का निरीक्षण किया. एसपी ने थाने के रिकॉर्ड संधारण के अलावा विभिन्न पंजियों का निरीक्षण करते हुए कागजातों के रखरखाव व दस्तावेजों का अवलोकन किया. कुछ कमियों को लेकर एसपी ने थाना प्रभारी नुनुदेव राय को कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. इसके […]
विज्ञापन
सारठ बाजार: शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ए विजयालक्ष्मी ने सारठ थाना का निरीक्षण किया. एसपी ने थाने के रिकॉर्ड संधारण के अलावा विभिन्न पंजियों का निरीक्षण करते हुए कागजातों के रखरखाव व दस्तावेजों का अवलोकन किया. कुछ कमियों को लेकर एसपी ने थाना प्रभारी नुनुदेव राय को कमियों को दूर करने का निर्देश दिया.
इसके अलावा एसपी ने दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. एसपी ने लोगों से अपील की कि पर्व-त्योहार खुशियां मनाने के लिए होते हैं. आपस में मिलजुल कर खुशियां मनायें.
वहीं उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान अशांति फैेलाने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी. पुलिस अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी. मौके पर पुलिस निरीक्षक राजकुमार प्रसाद, थाना प्रभारी नुनुदेव राय, एएसआइ ललन कुमार व नारायण राय समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










