सारठ में 100 करोड़ से बनेगा 132 मेगावाट का पावर ग्रिड : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

सारठ बाजार:संताल परगना को 24 घंटे बिजली देने के लिए सरकार प्रयासरत है. संताल परगना के सारठ प्रखंड अंतर्गत गोपीबांध में 100 करोड़ की लागत से 132 मेगावाट क्षमता वाला पावर ग्रिड का निर्माण कराया जायेगा. ये बातें कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि ग्रिड निर्माण के लिए वह पहले से प्रयासरत […]

विज्ञापन
सारठ बाजार:संताल परगना को 24 घंटे बिजली देने के लिए सरकार प्रयासरत है. संताल परगना के सारठ प्रखंड अंतर्गत गोपीबांध में 100 करोड़ की लागत से 132 मेगावाट क्षमता वाला पावर ग्रिड का निर्माण कराया जायेगा.

ये बातें कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि ग्रिड निर्माण के लिए वह पहले से प्रयासरत था. ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव भी भेजा गया था. प्रस्ताव के आलोक में डीपीआर भी बनकर विभाग के पास चला गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस संदर्भ में सैद्धांतिक सहमति दे दी है. ऊर्जा विभाग के एमडी व सीएमडी से भी बात हो चुकी है.

ये संताल परगना के लिए मुख्यमंत्री की दी गयी बड़ी सौगात है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का कायाकल्प का कार्य चल रहा है. राज्य का सर्वांगीण विकास का दौर चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola