सदर अस्पताल के ड्यूटी रोस्टर में बदलाव का मामला, डॉक्टरों की बैठक में नहीं निकला कोई निष्कर्ष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: सदर अस्पताल के डीएस कक्ष में मंगलवार को डॉक्टरों की बैठक हुई. इसमें ड्यूटी रोस्टर के लिए आपसी सहमति बनाने का प्रस्ताव लिया गया, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका. पुन: गुरुवार को फिर एक बार डीएस कक्ष में डॉक्टरों की बैठक होगी और आपस में विचार-विमर्श के बाद नयी रोस्टर को अंतिम रूप […]
विज्ञापन
देवघर: सदर अस्पताल के डीएस कक्ष में मंगलवार को डॉक्टरों की बैठक हुई. इसमें ड्यूटी रोस्टर के लिए आपसी सहमति बनाने का प्रस्ताव लिया गया, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका. पुन: गुरुवार को फिर एक बार डीएस कक्ष में डॉक्टरों की बैठक होगी और आपस में विचार-विमर्श के बाद नयी रोस्टर को अंतिम रूप दिया जायेगा.
ड्यूटी को लेकर बना रहा दिखा गतिरोध : ड्यूटी को लेकर आपस में डॉक्टरों के बीच काफी गतिरोध दिखा. कई डॉक्टर सदर अस्पताल में पदस्थापित-प्रतिनियुक्त डॉक्टरों को एक सिरे से रात्रि ड्यूटी व पोस्टमार्टम ड्यूटी देने तथा उसी रोस्टर को दुहराने की बात कह रहे थे. कई डॉक्टर तो रात में अकेले ड्यूटी करने से इनकार कर गये. अंत में अलग-अलग चल रहे सर्जरी व आर्थोपेडिक्स ओपीडी को मिलाने का विचार आया. इस बिंदु पर करीब-करीब सभी डॉक्टर एक हो गये. संभावना है कि गुरुवार की बैठक में दोनों ओपीडी को एक कर ड्यूटी रोस्टर बना लिया जायेगा.
डीएस के ओपीडी नहीं करने का मामला उठा : बैठक में डॉक्टरों के बीच से मामला उठाया गया कि आखिर डीएस ओपीडी क्यों नहीं करेंगे. पूर्व के सभी डीएस ओपीडी करते आये हैं. कई डीएस का नाम गिना कर उदाहरण दिया गया. इस पर डीएस ने कहा कि उनका पद प्रशासनिक है, वे 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं. इसके बाद डॉक्टरों ने भी जवाब दिया कि वे लोग ऑन कॉल आते हैं. बाद में कुछ डॉक्टरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










