सफाईकर्मियों ने वापस लिया आंदोलन
देवघर: झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाॅइज फेडरेशन, देवघर के बैनर तले में सफाईकर्मी आंदोलन पर उतर अाये. निगम डिपो में बैठक कर हड़ताल की घोषणा कर दी. वहां से नारेबाजी करते हुए निगम कार्यालय पहुंच गये. सीइओ संजय कुमार सिंह के पास जब मामला पहुंचा तो उन्होंने आधा घंटा में ही कर्मियों की समस्याओं का समाधान […]
कर्मी श्रावणी मेले का मानदेय नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल पर जा रहे थे. इस संबंध में सीइओ ने बताया कि जिनके पास बैंक खाता है, उन्हें तीन घंटे के अंदर मानदेय भेज दिया जायेगा. जिनके पास नहीं है, उन से जल्द बैंक खाता खुलवाने को कहा. उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश है कि सारा मानदेय बैंक खाता में देना है. नियम के विपरीत नकद पैसा देना संभव नहीं है.
निगम के 97 कर्मियाें के पास खाता नहीं है. पर्व को देखते हुए तत्काल कुछ राशि दी जायेगी, लेकिन मानदेय खाता में ही दिया जायेगा. कर्मियों ने एक साथ सभी का मानदेय देने की बात कही थी. इसलिए सभी का रुक गया. मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल, उपाध्यक्ष सूरज दयाल चंद्रवंशी, जुगनू देवी, उषा देवी, गीता देवी, शांति देवी, राज कुमारी, मालती देवी, सीता राम तुरी, प्रदीप तुरी, पिंटू तुरी, मनोहर तुरी, जितेंद्र धपरा, सोनमणि सोरेन, मालती सोरेन, सीमा देवी, गुड़िया देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










