शारदीय नवरात्र: मां दुर्गा को मिला निमंत्रण, आज से पूजा पंडालों में माता देंगी दर्शन, जय जननी, जय जन्म दायिनी, विश्व वंदिनी, लोक पालिनी
मधुपुर : षष्ठी को विधि-विधान पूर्वक मां सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर का पट खोल दिया गया. पट खुलते ही मां के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है. मधुपुर में यूं तो कई विभिन्न समितियां दुर्गा पूजा का आयोजन करती है, लेकिन श्रीश्री सिद्धेश्वरी दुर्गा पूजा समिति अपनी परंपरागत पूजा पद्धति के कारण […]
मधुपुर : षष्ठी को विधि-विधान पूर्वक मां सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर का पट खोल दिया गया. पट खुलते ही मां के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है. मधुपुर में यूं तो कई विभिन्न समितियां दुर्गा पूजा का आयोजन करती है, लेकिन श्रीश्री सिद्धेश्वरी दुर्गा पूजा समिति अपनी परंपरागत पूजा पद्धति के कारण यहां की पहचान बनी हुई है.
यहां होने वाली पूजा आकर्षण का केंद्र है. इस वर्ष भी रंग-बिरंगे विद्युत लाइट से चारों ओर सजाया गया है. इसके अलावे शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भी आकर्षक ढंग से पूजा पंडालों को सजाया गया है. विधि-व्यवस्था के लिए प्रशासन भी मुस्तैदी से जुटा हुआ है. शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग किया जा रहा है. इसके अलावे पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ व्यवस्थित करने के लिए तैयारी की जा रही है.
खास कर पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने वालों की भीड़ और पंडाल स्थल पर जमा होने वाली छोटी-बड़ी वाहनों के आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था किया जा रहा है. भीड़-भाड़ वाले पंडालों से पहले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. शहर के शेखपुरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रावण वध व मेला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










