बिना पैसे नहीं होता काम : पंसस

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर: प्रखंड के सभागार भवन में हुई पंचायत समिति की बैठक में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा. विभागवार समीक्षा के दौरान पंचायत समिति सदस्य हरिकिशोर यादव सहित अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है. सीओ किसी भी फॉर्म या आवेदन पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं. […]

विज्ञापन

मोहनपुर: प्रखंड के सभागार भवन में हुई पंचायत समिति की बैठक में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा. विभागवार समीक्षा के दौरान पंचायत समिति सदस्य हरिकिशोर यादव सहित अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है. सीओ किसी भी फॉर्म या आवेदन पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं. वे आवेदन को ग्राम सभा में पारित कर लाने की बात कह कर टाल देते हैं. पंस सदस्यों ने यह भी कहा कि किसी भी पंचायत में ग्राम सभा नहीं होती है, तो कैसे आगे का कार्य किया जायेगा.

पंसस सुनील यादव ने कहा कि प्रखंड में सैकड़ों लोग एेसे हैं जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है तथा जिसके पति जिंदा हैं उन्हें वृद्धावस्था व विधवा पेंशन मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर जो 70 वर्ष से अधिक उम्र के गरीब हैं, वे पेंशन के लिए भटक रहे हैं. इस दौरान बैठक में ही पंसस व सीओ में तू-तू-मैं-मैं भी हुई तथा जेएसएस अरविंद कुमार ने मामले को शांत कराया. झारखंडी पंचायत के पंसस ने बताया कि जो पोषाहार आंगनबाड़ी में मिलता है, वह खाने लायक नहीं होता है. इस कारण पोषाहार मवेशी को खिलाया जाता है.

पर्यवेक्षिका ने बताया कि प्रखंड के 47 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जो भाड़े पर चल रहे हैं. बीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर इसकी रिपोर्ट मांगी है. समीक्षा बैठक की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिमा देवी ने की. इस अवसर पर बीडीओ अशोक कुमार, सीओ राकेश तिवारी, सीडीपीओ पूनम टोप्पो, कल्याण पदाधिकारी दिलीप सिंह, एमओ सुरेन्द्र दास, बीटीएम आशीष कुमार दुबे समेत अन्य उपस्थित थे.

सीओ ने कहा

कार्यालय में किसी तरह की परेशानी होती है या पैसे मांगे जाते हैं, तो इसकी सूचना मुझे दें. संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

– राकेश तिवारी, सीओ, मोहनपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola