आज हड़ताल पर रहेंगे संताल के बैंककर्मी
देवघर : यूनाइटेड फोरम अॉफ बैंक यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को संताल परगना के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे. यूनाइटेड फोरम ने विभिन्न मांगों के समर्थन में यह निर्णय लिया है. बैंक कर्मियों की मांगों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को बचाने, सुधार के नाम पर बैंकों का निजीकरण नहीं […]
बैंक कर्मियों की मांगों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को बचाने, सुधार के नाम पर बैंकों का निजीकरण नहीं करने, बैंकों के बड़े लोन बकायेदारों पर आपराधिक मामला दर्ज करने, बैंक के सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती, प्रस्तावित एफआरडीआइ बिल की वापसी आदि शामिल है. यह जानकारी एआइबीइए के जिला महासचिव जीके जमुआर ने दी.
उन्होंने बताया कि यदि सरकार व आइबीए का रूख सकारात्मक नहीं रहा ताे अक्तूबर/ नवंबर-2017 में दो दिवसीय व उसके बाद अनिश्चतकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने के लिए बैंक कर्मी बाध्य होंगे. वहीं दूसरी अोर, एसबीआई कर्मचारी एसोसिएशन, देवघर अंचल के उप महासचिव अजय शंकर ने एसबीआई समेत अन्य बैंक के कर्मियों के हड़ताल पर जाने की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










