साहिबगंज में हाथी ने एक और युवक को कुचला, हुई मौत
साहिबगंज: जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार व देर शाम साहिबगंज से साप्ताहिक हाट कर अपने घर फुलभंगा लौट रहे राजू पहाड़िया उर्फ मैसा पहाड़िया (22 वर्ष) को जंगली हाथी ने खदेड़ कर कुचल डाला. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना […]
साहिबगंज: जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार व देर शाम साहिबगंज से साप्ताहिक हाट कर अपने घर फुलभंगा लौट रहे राजू पहाड़िया उर्फ मैसा पहाड़िया (22 वर्ष) को जंगली हाथी ने खदेड़ कर कुचल डाला. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को अहले सुबह ही चल गयी थी लेकिन हाथी से डर से कोई घटना स्थल पर शव को उठाने के लिए नहीं गये. लोगों ने घटना की सूचना साहिबगंज वन प्रमंडल कार्यालय व जिरवाबाड़ी ओपी थाना पुलिस को दी.
घटना की सूचना मिलते ही मंडरो प्रखंड के रेंजर कुलपति लाल दास, वन रक्षी बनवारी मोदी व जिरवाबाड़ी थाना पुलिस दल-बल के साथ फुलभंगा पहाड पहुंच कर मृतक राजू पहाड़िया उर्फ मैसा पहाड़िया के शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज जिला सदर अस्पताल लाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया गया. साथ ही रेंजर कुलपति लाल दास ने मृतक मैसा की पत्नी मंगली पहाड़िन को तात्कालिक तौर पर मुआवजा 25 हजार रुपये सौंपा गया. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
जंगली हाथी के उत्पात से फुलभंगा सहित आसपास के पहाड़ी गांव के लोग काफी सहमे हैं. लोग रतजग्गा कर व आग जला कर अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की रक्षा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










