लॉज से साइबर ठगी के चार संदिग्ध हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

देवघर : कुंडा थाना की पुलिस ने छीट करनीबाग मुहल्ला स्थित एक लॉज से साइबर ठगी के चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. गुप्त सूचना पर कुंडा पुलिस ने उक्त लॉज में छापेमारी की थी. हिरासत में लिये गये संदिग्धों से पुलिस द्वारा आठ मोबाइल बरामद किया गया है. सूत्रों की मानें तो पुलिस […]

विज्ञापन

देवघर : कुंडा थाना की पुलिस ने छीट करनीबाग मुहल्ला स्थित एक लॉज से साइबर ठगी के चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. गुप्त सूचना पर कुंडा पुलिस ने उक्त लॉज में छापेमारी की थी. हिरासत में लिये गये संदिग्धों से पुलिस द्वारा आठ मोबाइल बरामद किया गया है. सूत्रों की मानें तो पुलिस के आने की भनक पाकर मास्टर माइंड फरार हो गया. उसकी तलाश में कुंडा पुलिस की छापेमारी जारी है. समाचार लिखे जाने तक कुंडा थाना की पुलिस हिरासत में लिये गये संदिग्धों से पूछताछ करने में जुटी है. इस दौरान पूछने पर कुंडा थाना की पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola