गुड न्यूज : कभी चलने के लिए थी महज पगडंडी, आज टू लेन सड़क पर 24 घंटे चल रहे वाहन, एक सड़क से बदल रही बारा की तसवीर
देवघर: मोहनपुर थाना अंतर्गत बिहार सीमा से सटे बारा छातमी गांव की पहचान कभी अपराधियों का इलाका व असुरक्षित क्षेत्र के रूप में थी. बारा पंचायत अक्सर नक्सली घटना, हत्या, लूट व बमबाजी का गवाह बनता था. कहा जाता है कि 15 साल पहले पुलिस बारा गांव में दिन में भी जाने से कतराती थी. […]
बारा गांव जाने के लिए कोई कच्ची सड़क तक नहीं थी. चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन तक जाने की सुविधा नहीं थी. विकास से कोसों दूर झारखंड सीमा का बिल्कुल अंतिम गांव बारा है. अब महज एक सड़क ने बारा गांव की पूरी तसवीर बदल दी है. जहां कभी कोई वाहन जाने तक की सुविधा नहीं थी. आज 24 घंटे उस गांव से वाहनों का आवागमन होता है. पथ निर्माण विभाग से इन दिनों दो राज्यों को जोड़ने वाली दर्दमारा से रिखिया तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क गांव होते हुए बनायी है.
इस टू लेन सड़क से इन दिनों कांवरिया वाहनों को दर्दमारा से बारा होते हुए रिखिया के जरिये दुमका रोड भेजा जा रहा है. बासुकिनाथ जाने वाली वाहन अब बारा गांव से ही गुजरते हैं. इससे अब बारा गांव के इलाके में रोजगार की संभावना बढ़ गयी है. लोगों ने भी सड़क निर्माण के लिए विभाग का पूर्ण सहयोग किया गया. जमीन अधिग्रहण में मुआवजा के लिए कोई विराेध नहीं हुआ. लोगों ने स्वेच्छा से अपनी जमीनें तक ते डाली. आखिर जहां कभी पक्की सड़क तक की उम्मीद तक नहीं थी. आज वहां घर से बाहर निकलते ही सुंदर टू लेन स्टेट हाइवे को जोड़ने वाली सड़क जो बन गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










