मजदूर की मौत, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जसीडीह: देवघर प्रखंड के झिलुआचांदडीह पंचायत स्थित उखेरी गांव में मजदूर की असामयिक मौत से घर में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, मृतक गोरेलाल पुजहर (45) बुधवार को खेत में काम कर लौटने के बाद उसे अचानक सीने में दर्द हुआ. जैसे ही वह घर पहुंचा उसकी ह्दय गति रूकने से मौत हो […]
विज्ञापन
जसीडीह: देवघर प्रखंड के झिलुआचांदडीह पंचायत स्थित उखेरी गांव में मजदूर की असामयिक मौत से घर में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, मृतक गोरेलाल पुजहर (45) बुधवार को खेत में काम कर लौटने के बाद उसे अचानक सीने में दर्द हुआ. जैसे ही वह घर पहुंचा उसकी ह्दय गति रूकने से मौत हो गयी.
घटना के बाद स्थानीय समाजसेवी रासबिहारी राय ने इसकी जानकारी विधायक नारायण दास सहित पूर्व मंत्री सुरेश पासवान व मुखिया को दी. उन्होंने जनप्रतिनिधियों मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद करने की अपील की.
सूचना मिलते ही विधायक नारायण दास उक्त गांव पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. साथ ही उनके दाह-संस्कार के लिए आर्थिक मदद की भी. इस अवसर पर संजय राय सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










